Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
अमृतसर/यूटर्न/2 मार्च। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब की मौजूदा हालत पर बड़े सवाल खड़े किए है। उन्होंने सीधे तौर पर आप सरकार से पूछा है कि आखिर अमृतसर एयरपोर्ट से पंजाब के बड़े शहरों और गांवों तक सीधी बस सेवा क्यों नहीं है। डॉ. सिद्धू ने कहा कि पंजाब के लोग फ्री की रेवड़ियां नहीं, बल्कि बुनियादी सुविधाएं चाहते हैं। सिद्धू ने सवाल किया कि- क्या पंजाब के मुख्यमंत्री सच में पंजाब के लिए फैसले ले रहे हैं या फिर दिल्ली की टीम के इशारों पर सरकार चल रही है। कई सवाल किए खड़े डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने स्पष्ट कहा कि पंजाब को मुफ्त बिजली नहीं चाहिए, बल्कि सोलर पर सब्सिडी चाहिए। टैक्सपेयर्स के पैसे से मुफ्त राशन नहीं, बल्कि हर परिवार के युवा को पक्की नौकरी चाहिए। हर विभाग में मेरिट के आधार पर ट्रांसफर हों। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए स्कॉलरशिप हो। हर नागरिक के लिए हेल्थ कार्ड हो, ताकि नियमित स्वास्थ्य जांच अनिवार्य हो सके। पंजाब को कीटनाशक मुक्त भोजन और साफ पीने का पानी मिले। सरकारी संस्थानों में मुफ्त और बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, खेल और कला की सुविधाएं मिलें। डॉ. नवजोत कौर सिद्धू का यह बयान ऐसे समय आया है जब राज्य में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान इन सवालों का क्या जवाब देते हैं। ---