दो दिनों में 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
-चरणजीत सिंह चन्न-
जगरांव/यूटर्न/28/फरवरी। विश्व प्रसिद्ध रोशनी मेले के अवसर पर समाजसेवी संस्था कर भला हो भला की ओर से बाबा मोहकम दीन जी की दरगाह के बाहर दो दिवसीय विशाल लंगर का आयोजन किया गया।स्वर्गीय अमित अरोड़ा की याद में लगाए गए इस सेवा कार्य में दूर-दराज़ से आए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।संस्था के चेयरमैन रोहित अरोड़ा ने बताया कि रोशनी मेले के दोनों दिनों में 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लंगर छका। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं की सेवा ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है और आगे भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।लंगर सेवा के दौरान संस्था के कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला। इनमें
कंवल कक्कड़, धर्मिंदर, शुभम अरोड़ा, नीरज कटारिया, मदन कटारिया, विशाल शर्मा, ईशान कटारिया, नरेश वर्मा, नरेश कटारिया और सोनी मक्कर प्रमुख रूप से शामिल रहे।
श्रद्धालुओं ने संस्था की इस पहल की खुले दिल से सराहना की और कहा कि रोशनी मेले जैसे बड़े आयोजन में लंगर सेवा से उन्हें बड़ी राहत मिली। सेवा, समर्पण और अनुशासन के साथ आयोजित यह लंगर रोशनी मेले की रौनक में चार चांद लगाने वाला साबित हुआ।