इनकम टैक्स विभाग का हाई-प्रोफाइल सर्वे ऑपरेशन सिकंद कार वर्ल्ड समाप्त
सिकंद कार वर्ल्ड से करोड़ों के दस्तावेज बरामद, 50 लाख रुपये एडवांस टैक्स जमा
आगामी दिनों में अन्य प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई के संकेत
सिकंद कार वर्ल्ड से करोड़ों के दस्तावेज बरामद, 50 लाख रुपये एडवांस टैक्स जमा
आगामी दिनों में अन्य प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई के संकेत
लुधियाना 28 Feb ।** शहर के प्रसिद्ध कार मॉडिफिकेशन, एक्सेसरीज एवं सेल-पर्चेस शोरूम *सिकंद कार वर्ल्ड* पर बीते दो दिनों से चल रहा आयकर विभाग का सर्वे शनिवार सुबह समाप्त हो गया। विभागीय सूत्रों के अनुसार सर्वे के दौरान बड़ी मात्रा में वित्तीय दस्तावेज और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में दिल्ली, कुरुक्षेत्र, अंबाला और लुधियाना सहित विभिन्न शहरों के वेंडरों से जुड़े कैश सेल के विस्तृत विवरण सामने आए हैं।
सूत्रों के मुताबिक सर्वे कार्रवाई के दौरान शोरूम संचालक द्वारा लगभग 50 लाख रुपये का एडवांस टैक्स जमा कराया गया है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग ने करीब सात वर्षों के अंतराल के बाद इस प्रतिष्ठान पर दोबारा सर्वे किया है। विभागीय हलकों में इसे टैक्स कलेक्शन में आई गिरावट के मद्देनज़र की गई सख्त कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।
चर्चाओं के अनुसार सर्वे में मिले दस्तावेजों से बड़े स्तर पर बिना बिल के एक्सेसरीज फिटमेंट और कैश लेन-देन के संकेत मिले हैं। यदि आगे की जांच में ये तथ्य पुष्ट होते हैं तो लुधियाना से लेकर दिल्ली तक कई वेंडरों और संबंधित व्यक्तियों पर कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
विभाग की प्रारंभिक सफलता के बाद आगामी दिनों में अन्य कंपनियों पर भी सर्वे की कार्रवाई तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।