Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/28 फरवरी। फरीदकोट जिला व सेशन जज की कोर्ट में साल 2023 से संबंधित एक प्रेमी जोड़े के आत्महत्या मामले की सुनवाई के दौरान केस की जांच अधिकारी एसआई जोगिंदर कौर द्वारा बचाव पक्ष के वकीलों को धमकाने का मामला सामने आया है। वकीलों की शिकायत पर जिला व सेशन जज ने एसएसपी मोगा को एसआई पर आपराधिक अथवा प्रशासनिक कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए है। बचाव पक्ष के वकीलों ने बतौर गवाह पहुंची एसआई जोगिंदर कौर के बयान परीक्षण के समय उन पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज होने संबंधी सवाल पूछा था। जिससे गुस्साई जोगिंदर कौर ने कोर्ट से बाहर आते ही वकीलों को झूठा केस दर्ज कर उलझाने की धमकी दी। जानकारी के अनुसार जिला कोर्ट में दो दिन पहले 26 फरवरी गुरुवार को जब एसआई जोगिंदर कौर का बयान दर्ज किया जा रहा था। तो बचाव पक्ष के वकील आशु मित्तल और वकील करनदीप सिंह भुल्लर ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की एफआईआई के मुद्दे पर सवाल किया जिसको लेकर विवाद खड़ा हुआ। सेशन जज द्वारा पारित आदेश के अनुसार बयान दर्ज होने के बाद बाहर आकर एसआई जोगिंदर कौर ने वकील करनदीप सिंह भुल्लर को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इस मामले में जिला व सेशन जज ने वकील करनदीप सिंह भुल्लर का बयान दर्ज कर एसएसपी मोगा को जोगिंदर कौर के खिलाफ कानून के तहत आपराधिक अथवा प्रशासनिक कार्रवाई कर सूचना कोर्ट को देने के निर्देश दिए है। ---