Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn주소모음
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 16 लाख की ठगी, दो के खिलाफ मामला दर्ज - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 28 Feb : विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 16 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित हरविंदर पाल सिंह निवासी अनंता लाइफस्टाइल, जीरकपुर ने इस संबंध में एसएसपी मोहाली को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायत के अनुसार, उनका बेटा गगनदीप सिंह पिछले पांच वर्षों से कनाडा में पढ़ाई कर रहा है। अक्टूबर 2020 में उसकी मुलाकात प्रितपाल सिंह निवासी सेक्टर-40सी, चंडीगढ़ से हुई। प्रितपाल ने अपने साथी अमित कुमार निवासी यमुनानगर के माध्यम से गगनदीप को कनाडा की एक अच्छी कंपनी में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि दोनों ने खुद को विदेश में मजबूत पहुंच वाला बताते हुए पहले भी कई युवकों को बाहर भेजने का दावा किया। पीड़ित के मुताबिक, विश्वास में लेकर आरोपियों ने अलग-अलग तारीखों में करीब नौ लाख रुपये बैंक खातों में ट्रांसफर करवाए और सात लाख रुपये नकद ले लिए। इसके बाद कथित तौर पर एक कंपनी का नियुक्ति पत्र भी भेजा गया। रकम लेने के बाद आरोपी टालमटोल करने लगे और अब फोन उठाना भी बंद कर दिया है। न तो गगनदीप को नौकरी दिलाई गई और न ही रकम लौटाई गई। हरविंदर पाल सिंह ने बताया कि इस संबंध में पहले भी उच्च अधिकारियों को शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद एसएसपी मोहाली ने मामले की जांच के आदेश एएसपी जीरकपुर को दिए। पुलिस ने जांच के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।