Advertisement
uturntime
Breaking
अटल अपार्टमेंट्स का पारदर्शी ड्रा, साल के अंत तक मिलेगा फ्लैट्स का कब्जा वृंदावन नाव हादसा: जान तो बची पर सिस्टम ने मार डाला सिविल अस्पतालो में मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉक्टर की कमी बरकरार 50% से अधिक पद खाली, कैसे बनेगे कॉरपोरेट अस्पताल फॉर्च्यून पैनोरा 2026 : अवार्ड्स और शानदार भागीदारी के साथ बनाई पहचान लुधियाना में फूड सेफ्टी टीम की कार्रवाई, डेयरी कॉम्प्लेक्स और मिठाई की दुकानो की जांच भारत की औषधि रणनीति पैमाने से नवाचार की ओर, देश को बायोफार्मा और उच्चतम चिकित्सा विज्ञान के केंद्र के रूप में स्थापित करने का प्रयास कमिश्नर शेरगिल ने भगतावाला डंप साइट की प्रगति की समीक्षा की; इको स्टैन कंपनी ने समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया जिला प्रशासन अमृतसर द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई अजनाला शहर में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज सफाई का विकास कार्य 15 अगस्त तक होगा पूरा – धालीवाल मुख्यमंत्री ने पंचकूला में बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर को समर्पित समता मैराथन को दिखाई हरी झंडी गैंगस्टरों ते वार का 83वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 475 स्थानों पर छापेमारी; 223 गिरफ्तार भगवंत मान सरकार बेअदबी के खिलाफ लाई सबसे सख्त कानून, इंसाफ सुनिश्चित करने के लिए उम्रकैद और 25 लाख रुपये का जुर्माना: हरपाल सिंह चीमा
Logo
uturntime
दो सोने की चेन, बिना नंबर प्लेट एक्टिवा और लाइटर पिस्टल बरामद, तीन दिन का पुलिस रिमांड
जीरकपुर 28 Feb : पुलिस ने क्षेत्र में स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो सोने की चेन, एक बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा और एक लाइटर पिस्टल बरामद की गई है। चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरसेवक सिंह (42) निवासी तरनतारन, अमृतपाल (27) निवासी तरनतारन, मनप्रीत सिंह (19) निवासी अमृतसर और लवप्रीत सिंह निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी अमृतसर से ढकोली क्षेत्र में वारदात करने आते थे और घटना को अंजाम देने के बाद वापस लौट जाते थे। मामला गुरु नानक एन्क्लेव में एक महिला से सोने की चेन झपटने से जुड़ा है। पीड़िता प्रियांका, निवासी सीडार-1, ओपेरा गार्डन, ढकोली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 नवंबर 2025 को वह गुरु नानक एन्क्लेव के गेट नंबर-1 के सामने खड़ी थीं। इसी दौरान स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और उनके गले में पहनी सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। मोटरसाइकिल का नंबर पूरी तरह पढ़ा नहीं जा सका। पीड़िता के अनुसार बाइक पर आगे बैठा युवक बिना पगड़ी (मोना) था, जबकि पीछे बैठा युवक सिख था। ढकोली थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने ह्यूमन और टेक्निकल सोर्स की मदद से पहले दो आरोपियों को काबू किया। उनकी निशानदेही पर गिरोह के दो अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जाएगी। इलाके में हुई अन्य स्नैचिंग की घटनाओं से इनके तार जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।