Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
पंचकूला,जीरकपुर और डेराबस्सी से पहुंचीं दमकल की छह गाड़ियां, होटल में ठहरे लोगों को सुरक्षित निकाला गया
जीरकपुर 28 Feb : ढकोली के पीरमुछल्ला इलाके में स्थित एक आठ मंजिला व्यावसायिक इमारत में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जो चौथी मंजिल से शुरू होकर देखते ही देखते आठवीं मंजिल तक फैल गई। आग लगते ही इमारत में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग की गंभीरता को देखते हुए पंचकूला, जीरकपुर और डेराबस्सी से दमकल की गाड़ियां मंगवाई गईं। कुल छह दमकल गाड़ियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि उक्त कमर्शियल इमारत में एक होटल भी संचालित हो रहा था। आग लगने के समय होटल में मौजूद लोगों को पुलिस और फायर विभाग की टीमों ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि आग की चपेट में आने से इमारत की कई मंजिलें जलकर खाक हो गईं और भारी आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है। फायर विभाग द्वारा आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।