चरणजीत सिंह चन्ना
जगरांव/यूटर्न/26/फरवरी। पुलिस द्वारा साझा की गई क्राइम रिपोर्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना जोधां के अधीन आती पुलिस चौकी छपार की पुलिस ने विदेश (इंग्लैंड) भेजने का झांसा देकर 17 लाख 27 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकद्दमा दर्ज किया है। मामले के जांच अधिकारी व चौकी इंचार्ज एएसआई जसपाल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता गुरनाम सिंह पुत्र दलीप सिंह वासी जूड़ाहा की शिकायत की जांच डीएसपी (सब-डिवीजन) लुधियाना देहाती द्वारा की गई। जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता के बेटे की शादी तजिंदर कौर से हुई थी, जिसके बाद आरोपियों ने उन्हें इंग्लैंड ले जाने का झांसा देकर करीब 17,27,000 रुपये ठग लिए। पुलिस ने जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी तजिंदर कौर पत्नी सुखदेव सिंह और सुखदेव सिंह पुत्र राम जी (निवासी कुलाहड़, थाना मलौद) के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।