डेराबस्सी 25 Feb : सुंडरा गांव में अवैध माइनिंग का मामला सामने आया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ अवैध माइनिंग के आरोप में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एएसआई सुरिंदर सिंह के अनुसार, 24 फरवरी को दोपहर करीब 1:30 बजे, गांव वासी वरिंदर सिंह ने देखा कि अवैध तरीके से एक जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पंचायत की जमीन से मिट्टी उठा रहे थे। आरोपियों के पास मिट्टी उठाने की कोई अनुमति नहीं थी।
जब जेसीबी चालक को मशीन थाने ले जाने के लिए कहा गया, तो वह मौके से फरार हो गया। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने भी मौके का फायदा उठाते हुए भागने की कोशिश की।
मुबारकपुर पुलिस ने अंकित बंसल के बयान पर जेसीबी मालिक सहित दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता के चलते जांच तेज कर दी है।