Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
— पुलिस टीमों ने 143 व्यक्तियों विरुद्ध की एहतियाती कार्यवाही, 134 को जांच के बाद किया रिहा

— लोग गैंगस्टर विरोधी हेल्पलाइन नंबर 93946- 93946 के द्वारा गुप्त तौर पर दे कर सकते है गैंगस्टरों के बारे जानकारी

— युद्ध नशियां विरुद्ध के 361वें दिन 88 नशा तस्कर 5 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ़्तार
चंडीगढ़, 25 फरवरी: मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों में शुरू की गई निर्णायक मुहिम ‘ गैंगस्टरां ते वार’ के 36वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने गए और मेप किए 546 टिकानों पर छापेमारी की। ज़िक्रयोग्य है कि ‘ गैंगस्टरां ते वार’ - पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक युद्ध है, जो 20 जनवरी, 2026 को पुलिस डायरैक्टर जनरल ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी। एंटी- गैंगस्टर टास्क फोर्स ( एजीटीएफ) पंजाब के तालमेल के साथ सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्यवाहियां कर रही है। 36वें दिन पुलिस टीमों ने 148 व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया और उनके कब्ज़े में से दो हथियार बरामद किए, जिसके साथ अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ़्तारियों की संख्या 11, 413 हो गई है। इसके इलावा 143 व्यक्तियों ख़िलाफ़ एहतियाती कार्यवाही की गई है, जबकि 134 व्यक्तियों जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्यवाही दौरान तीन भगौड़े अपराधियों को भी गिरफ़्तार किया है। उन्होंने कहा कि लोग एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946- 93946 के द्वारा गुप्त तौर पर ज़रुरी अपराधियों और गैंगस्टरों बारे जानकारी दे सकते है और अपराध एंव अपराधिक गतिविधियों बारे सूचना या जानकारी भी सांझी की जा सकती है। इस दौरान पुलिस टीमों ने नशे विरुद्ध अपनी मुहिम ‘ युद्ध नशियां विरुद्ध" को 31वें दिन भी जारी रखा है, जिसके अंतर्गत आज 88 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया गया है और उनके कब्ज़े में से 5 किलो हेरोइन, 175 नशीली गोलियां/ कैप्सूल और 27520 रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। इसके साथ सिर्फ़ 361 दिनों में गिरफ़्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 51216 हो गई है। बताने योग्य है कि नशा छुड़ाओ मुहिम के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने आज 30 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ और पुर्नवास इलाज करवाने के लिए राज़ी किया है।