चंडीगढ़ 25 Feb । शहर में अतिक्रमण पर लगाम लगाने के अभियान के तहत नगर निगम चंडीगढ़ ने सोमवार तड़के सेक्टर-20 में विशेष एंटी-एन्क्रोचमेंट ड्राइव चलाया।
कार्रवाई के दौरान निगम की प्रवर्तन टीम ने 20 अवैध आइसक्रीम रेहड़ियां जब्त कीं, जो बिना अनुमति संचालित हो रही थीं और पैदल मार्ग व सार्वजनिक स्थानों पर बाधा उत्पन्न कर रही थीं।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, यह कदम यातायात की सुगमता बनाए रखने, स्वच्छता सुनिश्चित करने और शहर में नागरिक अनुशासन कायम रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों के खिलाफ नियमित निगरानी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
निगम ने सभी विक्रेताओं से अपील की है कि वे केवल निर्धारित वेंडिंग जोन में ही व्यापार करें और नियमों का पालन करें। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।