Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़, 23 फरवरी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की कि लुधियाना में 3,200 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित टाटा स्टील का अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट मार्च से कार्यशील हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट राज्य के औद्योगिक विकास को नई दिशा देगा और लगभग 2,500 युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगा। टाटा स्टील के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि 115 एकड़ में फैला यह प्रोजेक्ट 0.75 एमटीपीए क्षमता की इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस आधारित स्टील निर्माण इकाई और रीबार मिल के साथ स्थापित किया गया है। प्रारंभिक निवेश 2,600 करोड़ रुपये था, जो बढ़कर 3,200 करोड़ रुपये हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यूनिट 100 प्रतिशत स्टील स्क्रैप का उपयोग करेगी और पर्यावरण-अनुकूल तकनीक अपनाएगी। इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस पद्धति पारंपरिक तकनीक की तुलना में कार्बन उत्सर्जन को काफी कम करती है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के बाद यह भारत में टाटा स्टील का दूसरा सबसे बड़ा प्लांट है। पंजाब सरकार ने इसके समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया है और भविष्य में भी उद्योगों को पूरा सहयोग दिया जाएगा।