जालंधर/यूटर्न/23 फरवरी। जालंधर में एक टायर फटने से कार बेकाबू हो गई। इसके बाद कार सीधे तेज स्पीड से खंभे से टकरा गई। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। हादसे में कार के बंपर को नुकसान पहुंचा है। ड्राइवर और साथ बैठे व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है। दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना फिल्लौर-नूरमहल रोड पर सोमवार की है। सुबह के वक्त रोड पर भीड़ कम होने और दुकानें बंद होने से लोग चपेट में आने से बच गए। कार के खंभे से टकराने की आवाज आने के बाद राहगीर रुक गए। इसके साथ ही आसपास के लोग भी दौड़कर मौके पर पहुंची। खंभे से टकराने के बाद कार रोड के बीच आ गई, जिससे आधे घंटे तक ट्रैफिक भी रुका रहा। कार जैसे ही खंभे के साथ टकराई तो उसका टायर का कुछ हिस्सा निकलकर रोड के साइड में जाकर गिरा। इसके बाद कार फिल्मी के एक्शन सीन की तरह टेढ़ी होककर और लगभग 100 मीटर तक घिसटते हुए रोड के बीचों-बीच आ गई। कार पलटते-पलटते बच गई। जैसी ही कार रुकी तो ड्राइवर तेजी से बाहर निकला।
---