Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
अजीत झा.चंडीगढ़। डड्डूमाजरा इलाके में आए दिन फायरिंग जैसी घटनाओं से दहशत का माहौल बना हुआ है। सोमवार रात करीब 11 बजे 3 से 4 युवक देसी कट्टा लेकर मकान नंबर 1584 के बाहर पहुंचे और फायरिंग करने की कोशिश की, लेकिन देसी पिस्टल मिसफायर हो गई, जिससे बड़ी वारदात टल गई।डड्डूमाजरा निवासी लक्की ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ घर पर मूवी देख रहे थे। जैसे ही वे बाहर निकलने लगे, अज्ञात हमलावरों ने पहले घर के बाहर पथराव किया और फिर जबरन घर में घुसने की कोशिश की। इस दौरान एक युवक के हाथ में देसी कट्टा था। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। लक्की के अनुसार, आसपास के लोगों को बाहर निकलते देख हमलावर—जिनकी पहचान जावेद, सलमान और साहिल के रूप में हुई मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही मलोया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।लक्की ने बताया कि इस घटना की पृष्ठभूमि में पुराना विवाद सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले मनीष के साथ जावेद का 23 दिसंबर को सेक्टर-25 स्थित जुवेनाइल कोर्ट में विवाद हुआ था, जिसमें जावेद के सिर में चोट भी आई थी। उसी दिन शाम को आरोपी उनके घर के बाहर घूमते देखे गए थे।पीड़ित लक्की ने स्पष्ट किया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और उसने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।