Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी 20 Feb : हलका डेराबस्सी के अंतर्गत गांव मालण में गुरु रविदास जी के मंदिर निर्माण को प्रशासन द्वारा रुकवाए जाने के विरोध में समुदाय के लोगों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व जगजीत सिंह छड़बड़, प्रदेश महासचिव, बहुजन समाज पार्टी (पंजाब) ने किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गांव मालण में अन्य सभी धर्मस्थल बने हुए हैं, लेकिन गुरु रविदास जी के मंदिर का निर्माण कार्य प्रशासन ने रुकवा दिया है, जिससे रविदास समाज में भारी रोष है। इस संबंध में करीब दो महीने पहले एसडीएम डेराबस्सी को लिखित शिकायत भी दी गई थी, परंतु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में बसपा कार्यकर्ताओं और गुरु रविदास जी को मानने वाली संगत ने एसडीएम कार्यालय डेराबस्सी के बाहर धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए जगजीत सिंह छड़बड़ ने कहा कि सतगुरु रविदास जी ने समाज को समानता और अधिकारों का संदेश दिया है, लेकिन आज भी उनके अनुयायियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को तुरंत हस्तक्षेप कर मामले का समाधान करना चाहिए। धरने के दौरान कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति भी बन गई। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम से मुलाकात की मांग को लेकर घेराव करने की कोशिश की, इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। हालांकि पुलिस प्रशासन ने स्थिति को संभाल लिया और बाद में एसडीएम के साथ प्रतिनिधिमंडल की वार्ता करवाई गई। एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि सभी पक्षों से बातचीत कर जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा और गुरु रविदास मंदिर निर्माण को लेकर उचित निर्णय लिया जाएगा। धरने में हलका प्रधान चरणजीत सिंह देवीनगर, मास्टर सुरिंदर सिंह, राजकुमार झरमड़ी, मास्टर शेर सिंह, संदीप कुमार (प्रधान टाइगर फोर्स), जसविंदर सिंह रानी माजरा, पलविंदर सिंह बड़ाना, गुरमीत सिंह, जीवन लाल सोहता, तारा चंद, प्रवीण कुमार लालड़ू, राम कुमार नफरा, मलकीत सिंह खेड़ी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।