लुधियाना 20 Feb । पक्खोवाल रोड स्थित मां बगलामुखी धाम में चल रहे 11 दिवसीय 243 घंटे के आखंड यज्ञ के 10वें दिन धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने आहुति डालकर मां की आराधना की। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने यज्ञ कुंड में नारियल अर्पित कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि महंत प्रवीण चौधरी के सान्निध्य में आयोजित यह यज्ञ सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने भी हवन में भाग लेते हुए घोषणा की कि कांग्रेस सरकार बनने पर मां बगलामुखी धाम के समीप 50 एकड़ भूमि में संस्कृत विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा। संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और भाई दविंद्र सूद ने यज्ञ को मानव जीवन के लिए कल्याणकारी बताया।
महंत प्रवीण चौधरी ने कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति का वैज्ञानिक व आध्यात्मिक अनुष्ठान है, जो मानसिक शांति और रोगों के शमन में सहायक है। सायंकालीन भजन संध्या में हैप्पी चावला ने भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया।
यज्ञ की पूर्णाहुति शनिवार रात्रि आठ बजे होगी, जिसमें सैकड़ों भक्त आरती में शामिल होंगे।
RELIGIOUS
मां बगलामुखी धाम में आखंड यज्ञ का 10वां दिन, सामाजिक एकता का संदेश
Ludhiana,Punjab •
20 Feb 2026, 08:57 PM