Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/20 फरवरी। पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। बजट पेश होने से ठीक पहले सरकार ने 96 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस आदेश में कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। जिन अधिकारियों का तबादला किया गया, उनमें 9 आईएएस अधिकारी है। जबकि 87 पीसीएस अधिकारी हैं। आईएएस राजदीप सिंह बराड़ को अतिरिक्त उपायुक्त (शहरी विकास), बठिंडा और साथ ही अतिरिक्त मुख्य प्रशासक, बठिंडा विकास प्राधिकरण लगाया गया है। आईएएस रुबिंदरजीत सिंह बराड को अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन और साथ ही अतिरिक्त सचिव, एनआरआई मामले तथा अतिरिक्त सचिव, स्थानीय सरकार लगाया। दिव्या पी को अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) जालंधर, आईएएस विवेक कुमार मोदी को अतिरिक्त उपायुक्त बरनाला, आईएएस कृष्ण पाल राजपूत को अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास)। आईएएस डी गोयल को अतिरिक्त उपायुक्त (सामान्य) लगाया गया है। वहीं पीसीएस अमित बैंबी को एडीसी अर्बन डेवलपमेंट लुधियाना, प्रीतइंद्र सिंह को सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट पायल, मनकंवल सिंह चहल को आरटीए लुधियाना, गुरमीत कुमार को असिस्टेंट कमिश्नर सेल्स टैक्स लुधियाना-1, नरिंदर सिंह को एडीसी रुरल डेवलपमेंट लुधियाना, पूनम सिंह को एडीसी लुधियाना, कुलदीप बावा को एसडीएम लुधियाना वेस्ट नियुक्त किया गया है। ---