Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn주소모음
लोकल बॉडी मंत्री अरोड के अपने शहर में ही अवैध निर्माणों की भरमार - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
रिहायशी इलाकों में 100 से अधिक कमर्शियल निर्माण से बढ़ा ट्रैफिक संकट

क्या कार्रवाई करेगा प्रशासन ?
लुधियाना : वर्ष 2022 में सत्ता में आई पंजाब सरकार ने करीब 4 साल के कार्यकाल में अवैध रियल एस्टेट सैक्टर पर जितनी नकेल कसी थी आखरी साल में वह सारी नकेल फिसलती नजर आ रही है। ताज़ा मामला पखोवाल रोड पर विभन्न कलोनियों में धड़ले से चल रहे इलीगल निर्माण का सामने आया है। चर्चाओं की माने तो पखोवाल रोड की विभिन्न कालोनियों एवं मुख्य सड़क पर सुपर फ़ास्ट स्पीड से करीब 100 से अधिक अवैध बिल्डिंगे निर्माण अधीन है लेकिन ग्लाडा और संबंधित विभाग न केवल चुपी साधे है बल्कि ऐसे अनजान बने हुए है जैस उन्हें कुछ पता ही नहीं। जबकि सामान्य जनता और इलाकावासियों ने जनहितैषी एवं यूटर्न टाइम मिडिया समूह को जानकारी दी की सत्ताधिन राजनेताओं की शह पर पखोवाल रोड शहीद भगत सिंह नगर ( एसबीएस )से लेकर , सराभा नगर एक्सटेंशन , टॉप एन्क्लेव , ठाकुर एन्क्लेव , बसंत ऐवीन्यू, सिंगला एवक्लेव इत्यादि में जमकर रिहायशी एवं कमर्शियल बिल्डिंगों के निर्माण हो रहे है। जिसमें ग्लाडा के निचे से लेकर ऊपर तक अधिकारीयों की मिली भगत है। चर्चाओं अनुसार कलोनियों की मुख्य सड़कों पर रिहायशी प्लाटों पर कमर्शियल बिल्डिंगे बन रही है जिसमें सत्ताधारी पार्टी के बड़े राजेताओं की थापी है ग्लाडा कर्मी अपने साथ राजनेताओं की चाय पानी का खर्च उठा रहे है। खुले तौर पर ग्लाडा को किसी भी बिल्डिंग को रोकने एवं कार्यवाही करने की परमिशन नहीं है। अवैध बिल्डिंगों के निर्माण की आढ़ में मोटी ऊग्राहि चल रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की पिछले 6 माह में पखोवाल रोड पर ट्रैफिक 3 से 4 गुना हो गया है जो ट्रैफिक केवल विवाह शादी के दिनों में केवल रात के समय होता था वर्तमान समय में सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक हर समय ट्रैफिक जाम मिल रहे है। बड़ी बात यह है प्रशासन को इसकी सुध नहीं है या जानबूझ कर अनजान बने हुए है। सबसे बड़ा ट्रैफिक जाम भाई बाला गुरुद्वारा से लेकर फुलवाल चौंक और सीबीएस नगर चौंक तक लग रहा है। उधर लोकल बॉडी मंत्री संजीव अरोड़ा भी लुधियाना से है फिर भी अपने ही शहर में इतनी बड़ी तादाद में अवैध बिल्डिंगों का निर्माण होना मंत्री की छवि पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। सामान्यत जनता में धारणाएं है की मंत्री अरोड़ा की छत्रछाया वाले विभागों में भर्ष्टाचार नहीं हो रहा। वही सत्तधारी पार्टी के राजनेताओं का ही लुधियाना में इस कद्र उद्धव मचाना हैरानी जनक है। देखना यह होगा की अवैध निर्माण की सुपर एक्सप्रेस यु ही जारी रहेगी या मंत्री जी इस पर नकेल डालने में सफल होते है।