Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
- पंजाब सरकार ने सुचारू रूप से बोर्ड परीक्षाएं करवाने के लिए 6,792 परीक्षा केंद्र किये स्थापित, 5,600 से अधिक कर्मचारी तैनात: हरजोत सिंह बैंस

- परीक्षाएं ज्ञान की आज़माईश के लिए हैं, निडरता और ईमानदारी से परीक्षा दें: हरजोत सिंह बैंस

- प्रश्न पत्रों की रीयल-टाइम ट्रैकिंग, जीरो लीकेज रिस्क के लिए अपनी तरह की पहली एम.ए.टी.क्यू. ऐप पेश: हरजोत सिंह बैंस

- पंजाब भर में बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने के साथ ही भगवंत मान सरकार का पारदर्शी शिक्षा संबंधी सपना साकार हो रहा है: हरजोत सिंह बैंस
चंडीगढ़, 18 फरवरी पंजाब भर में 8.18 लाख से अधिक विद्यार्थी 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं देने जा रहे हैं, जिसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने निष्पक्षता, अनुशासन और नकल के प्रति जीरो टॉलरेंस सुनिश्चित करते हुए सुरक्षा और निगरानी के लिए व्यापक ढांचागत व्यवस्था की है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा पेपर लीक के जोखिमों को समाप्त करने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत, तकनीकी आधारित प्रणाली लागू की गई है, जिसके तहत 384 उड़न दस्तों सहित विशेष टीमें तैनात की गई हैं जो अचानक निरीक्षण करेंगी, प्रश्न पत्रों की रीयल टाइम ट्रैकिंग के लिए एम.ए.टी.क्यू.ऐप पेश की गई है और परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू की गई है। 6,792 परीक्षा केंद्र स्थापित करके और 5,600 से अधिक अधिकारियों को तैनात करके पंजाब की शिक्षा प्रणाली निर्विघ्न, भरोसेमंद और सुरक्षित परीक्षाएं सुनिश्चित करने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है, जो शिक्षा में पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विद्यार्थियों को उनकी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए, श्री हरजोत सिंह बैंस ने उन्हें आत्मविश्वास और ईमानदारी से परीक्षा देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा, ‘परीक्षाएं अपने ज्ञान की आज़माईश के लिए होती हैं। मैं सभी विद्यार्थियों से अपील करता हूं कि वे निडरता, पूर्ण विश्वास और ईमानदारी से परीक्षाओं में बैठें। आपकी आज की कड़ी मेहनत आपके भविष्य को रोशन करेगी और पंजाब को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाएगी।’ शिक्षा मंत्री ने बताया कि राज्य भर में 8.18 लाख से अधिक विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाएं देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा राज्य भर में 6792 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें 8वीं कक्षा के लिए 2307, 10वीं के लिए 2367 और 12वीं के लिए 2118 परीक्षा केंद्र शामिल हैं। परीक्षाओं की निगरानी करने और जमीनी स्तर पर सुचारू कार्य सुनिश्चित करने के लिए 2,469 सुपरिंटेंडेंट और 3,193 डिप्टी सुपरिंटेंडेंट तैनात किए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए 111 विशेष टीमों सहित 384 उड़न दस्ते अचानक निरीक्षण करेंगे। पारदर्शिता और जवाबदेही संबंधी सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए श्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “शिक्षा के क्षेत्र में जवाबदेही और अनुशासन के नए युग की शुरुआत करते हुए राज्य सरकार ने अपनी तरह की पहली तकनीकी पहल एम.ए.टी.क्यू. ऐप भी तैयार की है ताकि प्रश्न पत्रों की वास्तविक समय की ट्रैकिंग, पूर्ण सुरक्षा और जीरो लीकेज रिस्क सुनिश्चित किया जा सके।” उन्होंने कहा, “परीक्षा के माहौल को और बेहतर बनाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के घेरे में धारा 144 सख्ती से लागू की गई है ताकि अनधिकृत व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर रोक लगाई जा सके।” सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का पारदर्शी शिक्षा वाला सपना अब साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता और निष्पक्षता पर ध्यान केंद्रित करते हुए राज्य भर में सुचारू रूप से परीक्षाएं करवाई जा रही हैं।’