चंडीगढ़ 18 Feb । शिकायत के आधार पर सेक्टर-49 थाना में तैनात एसएचओ ओमप्रकाश के खिलाफ बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। डीजीपी के आदेश पर ओमप्रकाश को लाइन हाजिर कर दिया गया है।इंस्पेक्टर ओमप्रकाश सेक्टर-49 थाने में बतौर एसएचओ कार्यरत थे। उनके खिलाफ मिली शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद उच्चाधिकारियों ने कार्रवाई को उचित माना और तत्काल प्रभाव से उन्हें लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए।
हालांकि पुलिस विभाग की ओर से शिकायत के बिंदुओं को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि मामले की आंतरिक जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद आगे की विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई की नीति के तहत यह कदम उठाया गया है और किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।