लुधियाना/यूटर्न/18 फरवरी। लुधियाना के जगराओं स्थित सीटी यूनिवर्सिटी में लिफ्ट के इंतजार में रेलिंग पर बैठने लगी एक स्टूडेंट युवती अचानक संतुलन बिगड़ने से गिर गई। जिस कारण वह दूसरी मंजिल से नीचे जमीन पर जा गिरी। जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि युवती को साथी स्टूडेंट लड़की ने पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वह पकड़ नहीं सकी। मृतका की पहचान लुधियाना की शबनम खातून के नाम से हुई। मृतका की दो बहनों और दो भाई हैं। वह बीबीए फर्स्ट ईयर में पढ़ती थी। मामले की सूचना मिलने पर जगराओं पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह शबनम बुधवार को कॉलेज आई थी। इस दौरान वह नीचे जाने के लिए लिफ्ट का इंतजार कर रही थी। इंतजार करते हुए वे सीढ़ियों पर बनी रेलिंग के पास खड़ गई। जिसके बाद रेलिंग पर बैठने लगी तो अचानक असंतुलित होकर नीचे जा गिरी। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद यूनिवर्सिटी स्टाफ ने छात्रा को उठाकर लुधियाना के एक अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें शबनम गिरती हुई नजर आ रही है।
---