Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn주소모음
बलटाना रेलवे फाटक पर अंडरपास को लेकर बढ़ी उम्मीद, राज्यसभा सदस्य सतनाम सिंह संधू ने लिया जायज़ा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
सालों पुरानी ट्रैफिक समस्या का मिल सकता है समाधान, बलटाना रेलवे फाटक पर अंडरपास की तैयारी तेज
अजीत झा. जीरकपुर 18 Feb : बलटाना रेलवे फाटक पर लंबे समय से चल रही ट्रैफिक समस्या के समाधान की उम्मीद एक बार फिर मजबूत होती नजर आ रही है। राज्यसभा सदस्य सतनाम सिंह संधू खुद मौके पर पहुंचे और फाटक की मौजूदा स्थिति का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनकी परेशानियों को सुना। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से इस समस्या को नजरअंदाज किया जाता रहा है, लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बलटाना रेलवे फाटक पर अंडरपास बनाने को लेकर केंद्र सरकार के साथ गंभीर बातचीत चल रही है और जल्द ही इस संबंध में ठोस फैसला लिया जा सकता है। गौरतलब है कि बलटाना और आसपास के इलाकों के लोगों के लिए यह रास्ता चंडीगढ़ आने-जाने का मुख्य मार्ग है। रोजाना इस रेलवे ट्रैक से 50 से ज्यादा ट्रेनें गुजरने के कारण फाटक लंबे समय तक बंद रहता है, जिससे भारी ट्रैफिक जाम लग जाता है। फाटक बंद होने के दौरान स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा लोग और इमरजेंसी सेवाएं भी लंबे समय तक जाम में फंसी रहती हैं। कई बार मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी देरी हो जाती है, जिससे लोगों में काफी नाराजगी रही है। राज्यसभा सदस्य के दौरे के बाद अब इलाके के लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही अंडरपास का काम शुरू होगा और सालों पुरानी ट्रैफिक समस्या से राहत मिलेगी।