Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
अमृतसर/यूटर्न/18 फरवरी। अमृतसर कस्टम्स (प्रिवेंटिव) कमिश्नरेट ने अवैध व्यापार पर सख्त प्रहार करते हुए जब्त की गई विदेशी मूल की 4 लाख 2 हजार 8 सौ सिगरेट स्टिक्स को पूरी तरह नष्ट कर दिया। इन सिगरेटों की अनुमानित कीमत लगभग 67.83 लाख रुपय आंकी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, यह सिगरेटें अलग-अलग कार्रवाई के दौरान बरामद की गई थीं। जिन्हें अब पूरी तरह से नियमों के अनुसार और पर्यावरण मानकों का पालन करते हुए इंसीनरेशन यानी नियंत्रित तरीके से जलाकर नष्ट किया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और निर्धारित सरकारी दिशानिर्देशों के तहत पूरा किया गया, ताकि किसी भी प्रकार की पर्यावरणीय हानि न हो और कानून का सख्ती से पालन हो सके। तस्करी से राजस्व और युवाओं को खतरा कस्टम्स अधिकारियों ने कहा कि तस्करी के जरिए देश में लाए जा रहे विदेशी सिगरेटों से सरकार को भारी राजस्व नुकसान होता है और यह गैरकानूनी कारोबार युवाओं के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है। इसलिए विभाग लगातार निगरानी बढ़ा रहा है और सीमा क्षेत्रों तथा ट्रांजिट पॉइंट्स पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। विभाग ने यह भी चेतावनी दी कि तस्करी या अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कस्टम्स (प्रिवेंटिव) कमिश्नरेट, अमृतसर ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचना दें, ताकि तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। ---