पंजाब/यूटर्न/18 फरवरी। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने गैंगस्टर बॉबी कबूतर को गिरफ्तार किया है। उसे गुरुग्राम से अरेस्ट किया गया है। दिल्ली पुलिस की जांच के मुताबिक बॉबी कबूतर ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए रेकी की थी। आरोपी मूसेवाला के कत्ल के लिए आए शूटर शाहरूख के टच में था। हालांकि बाद में मूसेवाला के AK-47 वाले गनमैन देखकर शाहरूख ने कत्ल से इनकार कर दिया था। इसके बाद पंजाब व हरियाणा के शूटर्स के जरिए लॉरेंस गैंग ने सिद्धू मूसेवाला का कत्ल कराया था।
---