Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
ज़ीरकपुर 17 Feb : शहर के व्यस्त वीआईपी रोड क्षेत्र में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। थाना ज़ीरकपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी/आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋतिक (22) निवासी सैनी विहार, बलटाना, वीआईपी रोड स्थित किराना स्टोर ‘वीफॉरयू 24/7’ में कार्यरत है। ऋतिक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 14 फरवरी 2026 को वह सुबह करीब 9 बजे ड्यूटी पर पहुंचा था। उसने अपनी मोटरसाइकिल (स्प्लेंडर प्लस), जो उसके नाम पर पंजीकृत है, स्टोर के बाहर निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ी की थी। दोपहर करीब 1 बजे जब वह किसी कार्य से बाहर निकला तो उसकी मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। आसपास तलाश करने और परिचितों से पूछताछ के बावजूद वाहन का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उसने तुरंत थाना ज़ीरकपुर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी राज कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।