Advertisement
uturntime
Breaking
अटल अपार्टमेंट्स का पारदर्शी ड्रा, साल के अंत तक मिलेगा फ्लैट्स का कब्जा वृंदावन नाव हादसा: जान तो बची पर सिस्टम ने मार डाला सिविल अस्पतालो में मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉक्टर की कमी बरकरार 50% से अधिक पद खाली, कैसे बनेगे कॉरपोरेट अस्पताल फॉर्च्यून पैनोरा 2026 : अवार्ड्स और शानदार भागीदारी के साथ बनाई पहचान लुधियाना में फूड सेफ्टी टीम की कार्रवाई, डेयरी कॉम्प्लेक्स और मिठाई की दुकानो की जांच भारत की औषधि रणनीति पैमाने से नवाचार की ओर, देश को बायोफार्मा और उच्चतम चिकित्सा विज्ञान के केंद्र के रूप में स्थापित करने का प्रयास कमिश्नर शेरगिल ने भगतावाला डंप साइट की प्रगति की समीक्षा की; इको स्टैन कंपनी ने समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया जिला प्रशासन अमृतसर द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई अजनाला शहर में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज सफाई का विकास कार्य 15 अगस्त तक होगा पूरा – धालीवाल मुख्यमंत्री ने पंचकूला में बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर को समर्पित समता मैराथन को दिखाई हरी झंडी गैंगस्टरों ते वार का 83वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 475 स्थानों पर छापेमारी; 223 गिरफ्तार भगवंत मान सरकार बेअदबी के खिलाफ लाई सबसे सख्त कानून, इंसाफ सुनिश्चित करने के लिए उम्रकैद और 25 लाख रुपये का जुर्माना: हरपाल सिंह चीमा
Logo
uturntime
फायर ब्रिगेड की तत्परता और परिवार की सूझबूझ से टली अनहोनी
ज़ीरकपुर 17 Feb : शहर की प्रीत कॉलोनी में सोमवार शाम करीब 5:20 बजे एक मकान में गैस सिलेंडर लीक होने से अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घर के सदस्यों की सूझबूझ और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। प्रीत कॉलोनी निवासी नेहा ने बताया कि रसोई में रखे गैस सिलेंडर की पाइप से अचानक गैस लीक होने लगी और देखते ही देखते उसमें आग भड़क उठी। स्थिति को भांपते हुए परिवार के सदस्यों ने घबराने के बजाय साहस और समझदारी का परिचय दिया। उन्होंने जलते हुए सिलेंडर को रस्सी की मदद से तुरंत घर के बाहर खुले स्थान पर खींचकर रख दिया, जिससे आग घर के अन्य हिस्सों में फैलने से बच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित कर आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित घोषित किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि समय रहते सिलेंडर को बाहर न निकाला जाता तो आग आसपास के मकानों तक फैल सकती थी। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई, जिससे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गैस सिलेंडर और संबंधित उपकरणों की नियमित जांच कराते रहें तथा किसी भी प्रकार की गैस लीकेज या आग की स्थिति में तुरंत फायर ब्रिगेड और संबंधित विभाग को सूचना दें।