Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
पंचकूला, 17 फरवरी । इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 और फेस-2, पंचकूला को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और रोल मॉडल औद्योगिक क्षेत्र बनाने के लिए उद्योगपतियों और नगर निगम प्रशासन ने संयुक्त रूप से ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया। आयोजित बैठक में दोनों पक्षों ने समन्वय और जवाबदेही के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया। पीसीसीआई के चेयरमैन अरुण ग्रोवर द्वारा लंबे समय से इंडस्ट्रियल एरिया की समस्याओं को विभिन्न मंचों पर उठाया जाता रहा है। उद्योगपतियों ने माना कि उनके निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रशासन ने जमीनी स्तर पर कार्रवाई शुरू की है। हालांकि वे व्यक्तिगत कारणों से बैठक में उपस्थित नहीं हो सके। नगर निगम पंचकूला के आयुक्त विनय कुमार ने आश्वस्त किया कि प्रशासन उद्योग जगत के साथ मिलकर कार्य करेगा और प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना लागू की जाएगी। बैठक में अंडरपास, अभयपुर के पास छोटी पुलिया पर कूड़ा फेंके जाने, प्लॉट नंबर 266 से 277 तक जलभराव और सीवरेज जाम जैसी समस्याएं प्रमुखता से उठाई गईं। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी, जियो-टैगिंग रिपोर्ट और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही “डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन” सेवा को निगम की वेबसाइट से जोड़कर ऑनलाइन शिकायत सुविधा उपलब्ध कराई गई है। तीन दिन बाद क्षेत्र का दौरा कर प्रगति की समीक्षा करने की घोषणा के साथ बैठक सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई।