Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn주소모음
एफएंडसीसी की बैठक में करोड़ों के विकास कार्यों को मंजूरी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
विद्युतीकरण, सीवरेज और ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर सुदृढ़ करने पर फोकस
चंडीगढ़ : नगर निगम चंडीगढ़ की फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी की बैठक आज शहर के मेयर सौरभ जोशी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, आईएएस सहित पार्षद जसबीर सिंह बंटी, कंवरजीत राणा, योगेश ढींगरा, राजिंदर शर्मा और हरजीत सिंह समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में शहर में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंजूरी दी गई। प्रमुख स्वीकृत कार्य • सेक्टर-35 सी एवं डी की V4 रोड से सटे इनर मार्केट में सजावटी एलईडी लाइटें और पोल लगाने के लिए 47.49 लाख रुपये स्वीकृत। • सेक्टर-34 व 43 में स्ट्रीट लाइट और पार्क लाइट लगाने के लिए 23.92 लाख रुपये। • सेक्टर-15 में मकान नंबर 2024 के पास पार्क में हाई मास्ट तथा सेक्टर-23 में स्ट्रीट लाइट पोल लगाने के लिए 15.21 लाख रुपये। • सेक्टर-22 के विभिन्न बाजारों में पुरानी लाइटों को हटाकर हाई वॉटेज एलईडी डेकोरेटिव ग्लोब लाइट लगाने के लिए 32.85 लाख रुपये। सीवरेज और ड्रेनेज पर विशेष ध्यान • बुरैल गांव में हाउस नंबर 271 से 472, 1091 से 1428 और 1826 से 1921 तक मौजूदा सीवरेज सिस्टम को मजबूत करने के लिए 34.64 लाख रुपये का प्रावधान। • सेक्टर-15 ए, बी, सी व डी में स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करने, मशीन होल और रोड गली निर्माण/मरम्मत के लिए 21.61 लाख रुपये स्वीकृत। ट्रांसपोर्ट एरिया सेक्टर-26 में सुधार • ट्रांसपोर्ट एरिया के बाजार और आसपास की सड़कों के उन्नयन के लिए लगभग 31.30 लाख रुपये। • 60 मीट्रिक टन क्षमता का वे-ब्रिज स्थापित करने के लिए 35.66 लाख रुपये की मंजूरी, जिससे परिवहन संचालन की निगरानी मजबूत होगी। बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद सभी प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई और समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्यान्वयन पर जोर दिया गया। मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि नगर निगम शहर की नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं आयुक्त ने संबंधित विभागों को पारदर्शिता और दक्षता के साथ कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।