Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत खन्ना में बड़ा रजिस्ट्रेशन कैंप, कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने की शिरकत , वार्ड नंबर 3 में सैकड़ों लोगों ने बनवाए स्वास्थ्य बीमा कार्ड, लोगों को मिला सीधा लाभ
खन्ना/लुधियाना 17 फरवरी   पंजाब सरकार द्वारा आम लोगों को बेहतर और आसान तरीके से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से चलाई जा रही मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत वार्ड नंबर तीन, ललहेड़ी रोड, खन्ना में एक विशाल स्वास्थ्य कार्ड रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद विशेष रूप से पहुंचे और उन्होंने लोगों को योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इसके फायदे बताए।कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का मुख्य उद्देश्य हर परिवार को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि किसी भी गरीब या मध्यम वर्गीय परिवार को इलाज के खर्च के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत लाखों परिवारों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिल रही है और राज्य भर के सरकारी व सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में उच्च स्तरीय उपचार उपलब्ध करवाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय इस कैंप के दौरान क्षेत्र निवासियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपने स्वास्थ्य बीमा कार्ड बनवाए। लोगों ने कैंप की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कैंप आम जनता के लिए बेहद लाभकारी साबित होते हैं, क्योंकि उन्हें एक ही स्थान पर पूरी प्रक्रिया पूरी करने की सुविधा मिल जाती है।कैंप के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लोगों को योजना से संबंधित पूरी जानकारी दी गई और उनके सवालों के संतोषजनक जवाब भी दिए गए। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सरल और तेज बनाया गया, जिससे बड़ी संख्या में लोग बिना किसी परेशानी के अपने स्वास्थ्य कार्ड बनवा सके।कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि पंजाब सरकार जनता की भलाई के लिए लगातार काम कर रही है और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े सुधार किए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी इस तरह के कैंप लगाए जाएंगे, ताकि हर जरूरतमंद परिवार तक स्वास्थ्य सुरक्षा की सुविधा पहुंच सके।अंत में उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस योजना का लाभ उठाएं और अपने परिवार की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करें।