Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 28 Dec । करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोपियों को संरक्षण देने के मामले में फंसे इंस्पेक्टर जसमिंदर सिंह की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने उनके खिलाफ अदालत में मुकदमा चलाने के लिए प्रशासन से प्रॉसिक्यूशन सैंक्शन की मांग की है। मंजूरी मिलते ही इंस्पेक्टर के खिलाफ जिला अदालत में विधिवत ट्रायल शुरू किया जाएगा।पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक निजी कंपनी से करीब छह करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ा है। इस केस में पहले ही राकी और गौरव नामक दो युवकों को 24 मार्च को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनके कब्जे से अवैध हथियार भी बरामद हुए थे। पूछताछ में खुली साजिश की परतें पुलिस पूछताछ के दौरान सामने आया कि दोनों आरोपी ठगी के बाद चंडीगढ़ पहुंच गए थे। यहां उन्होंने कुछ स्थानीय संपर्कों के जरिए खुद को बचाने की योजना बनाई। जांच में खुलासा हुआ कि इस साजिश में इंस्पेक्टर जसमिंदर सिंह की भी भूमिका थी।आरोप है कि यूपी पुलिस से बचाने के लिए दोनों आरोपियों को जानबूझकर आर्म्स एक्ट के फर्जी केस में फंसाने की योजना बनाई गई थी, ताकि उन्हें चंडीगढ़ जेल में रखा जा सके और वे लंबे समय तक सुरक्षित रह सकें। अंदरूनी मिलीभगत का आरोप पुलिस का कहना है कि यदि यह योजना सफल हो जाती तो आरोपी कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग कर गिरफ्तारी से बच सकते थे। साजिश सामने आते ही चंडीगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर जसमिंदर सिंह को गिरफ्तार किया। अब प्रशासन से अभियोजन की अनुमति मांगे जाने के बाद यह मामला एक नया मोड़ ले चुका है। यदि मंजूरी मिलती है तो यह केस न केवल ठगी के आरोपियों, बल्कि उन्हें बचाने की कोशिश करने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ भी एक कड़ा कानूनी उदाहरण बन सकता है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और विभाग के भीतर भ्रष्टाचार या मिलीभगत पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।