पंचकूला 17 Feb : सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के सख्ती से पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पंचकूला ट्रैफिक पुलिस लगातार विशेष चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में आज थाना यातायात सूरजपुर की टीम द्वारा नियमित जांच के दौरान एक बस बिना वैध परमिट के संचालित पाई गई।
जांच के दौरान एक बस, जो बद्दी से लखीमपुर वाया मडानवाला संचालित हो रही थी, के दस्तावेजों की जांच की गई। निरीक्षण में पाया गया कि बस के पास वैध परमिट नहीं था, जो मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है।
इस पर थाना यातायात सूरजपुर की टीम ने मोटर वाहन अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत बस के विरुद्ध ₹33,500/- का चालान किया तथा वाहन को नियमानुसार इम्पाउंड किया गया।
पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। सभी वाहन चालकों एवं परिवहन संचालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखें तथा नियमों का पालन करें, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।