Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 17 Feb । सेक्टर-12 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) में हृदय रोगियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। संस्थान 1 मार्च से विशेष कार्डियक इमरजेंसी यूनिट शुरू करने जा रहा है, जहां दिल के मरीजों को सामान्य इमरजेंसी की भीड़ से अलग तुरंत विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, नई सुविधा शुरू होने से मुख्य इमरजेंसी विभाग पर दबाव कम होगा और हार्ट अटैक समेत अन्य गंभीर हृदय रोगों से पीड़ित मरीजों को बिना देरी इलाज मिल सकेगा। पीजीआई के निदेशक प्रो. विवेक लाल ने बताया कि यह पहल गंभीर हृदय रोगियों को समयबद्ध और केंद्रित चिकित्सा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा कि गोल्डन आवर में त्वरित उपचार जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाता है और यह यूनिट उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्डियक इमरजेंसी को कार्डियोलॉजी, इमरजेंसी मेडिसिन, एनेस्थीसिया, नर्सिंग सेवाओं और अस्पताल प्रशासन के समन्वित प्रयास से विकसित किया गया है। यहां अत्याधुनिक मॉनिटरिंग, त्वरित जांच और विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि इस नई व्यवस्था से न केवल इलाज में देरी कम होगी, बल्कि मरीजों की रिकवरी दर में भी सुधार आएगा। यह सुविधा ट्राइसिटी और आसपास के क्षेत्रों के हृदय रोगियों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।