लुधियाना/यूटर्न/17 फरवरी। अंबेडकर नवयुवक दल द्वारा लुधियाना के ढंडारी खुर्द में गुरु रविदास जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम में दल के संस्थापक बंसी लाल प्रेमी तथा दल के पंजाब प्रधान गुरदीप सिंह काली विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा हरजिंदर मल (कनाडा), चंचल मल (कनाडा), नीतू सिंह, शिव कुमार, दविंदर कुमार, विवेकानंद, डॉ. संजीत कुमार, प्रदीप कुमार आदि भी शामिल हुए। मिशनरी कलाकारों विनोद कुमार भारती और राजकुमारी एंड पार्टी ने गुरु रविदास महाराज जी की विचारधारा से संबंधित गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर गुरु साहिब के जन्मदिवस को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। दल के संस्थापक बंसी लाल प्रेमी ने अनुशासन को प्राथमिकता देते हुए कहा कि गुरु रविदास के सपनों को साकार करने के लिए सबसे पहले अनुशासन में रहना आवश्यक है। कनाडा से विशेष रूप से पहुँचीं चंचल मल और उनके पति हरजिंदर मल ने लोगों से अपील की कि तथागत बुद्ध की विचारधारा ही इस देश में सामाजिक क्रांति की नींव रख सकती है। इस अवसर पर ज्ञान चंद, राहुल कुमार, राकेश कुमार, डॉ. कमलेश कुमार, दयानाथ, मनोज कुमार, भगत, यूनिट पंजाबी बाग से शिव बहादुर, बंस राज भारती, विनोद कुमार, जनरल, जय प्रकाश अपने साथियों सहित तथा अन्य दल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
----