Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
लुधियाना 16 Feb । गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल, पी.ए.यू., लुधियाना के मेधावी छात्र हर्षित मिश्रा ने राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार हासिल कर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है। उन्होंने उप-विषय “मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग” के अंतर्गत अपनी अभिनव और रचनात्मक प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया। अब हर्षित राष्ट्रीय स्तर पर पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगे। हर्षित के प्रोजेक्ट का मार्गदर्शन विद्यालय की गणित अध्यापिका श्रीमती रुमानी आहूजा ने किया। उनके कुशल निर्देशन और छात्र की लगन ने इस उपलब्धि को संभव बनाया। प्रदर्शनी के दौरान राष्ट्रीय अभिष्कार अभियान की परियोजना प्रबंधक डॉ. रमिंदरजीत कौर तथा राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षक गुरमीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों ने हर्षित के मॉडल की मौलिकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और व्यावहारिक उपयोगिता की सराहना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा ने हर्षित मिश्रा और उनकी मार्गदर्शक शिक्षिका को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि हर्षित राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पंजाब को गौरवान्वित करेंगे।