ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
कानपुर में बेटे और पत्नी को गोली से उढ़ा रिटायर्ड फौजी ने की आत्महत्या : जांच में जुटी पुलिस - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
सुनील बाजपेई कानपुर। आज यहां सोमवार को सेन पश्चिम पारा में बेटे और पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद रिटायर्ड फौजी ने रेलवे ट्रैक पर जाकर आत्महत्या कर ली। जहां घटना से इलाके में सनसनी है। वहीं पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है। सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बारे में पुलिस को जानकारी तब मिली जब आज सोमवार की सुबह 7:30 बजे ग्राम कठोगर इमलीपुर रेलवे अंडर पास के करीब डीएफसीसी रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा मालगाड़ी के सामने आकर आत्महत्या करने की सूचना मिली। पुलिस को मृतक के पास मिले आधार कार्ड और मोटर साइकिल नंबर के आधार पर चेत राम पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी आराजी 331 तुलसीयापुर उम्र करीब 51 वर्ष के रूप में पहचान की। पुलिस के अनुसार इसके बाद जब वह मृतक के घर सूचना देने पहुंची तब घर पर एक महिला उम्र करीब 40 वर्ष और एक किशोर का शव उम्र करीब 16 वर्ष पड़ा मिला। इस दौरान जब पुलिस ने आसपास जानकारी करने पर महिला का नाम सुनीता वर्मा एवं बालक का नाम दीप की जानकारी हुई। पुलिस के मुताबिक मृतक मूल रूप से ग्राम बखेरिया घाटमपुर का रहने वाला बताया गया। पास में दो नाली बन्दूक पड़ी मिली। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया पति चेतराम के द्वारा पत्नी व बच्चे की हत्या कर स्वयं रेलवे ट्रैक पर जाकर आत्महत्या करना पाया गया है ,जिसकी संभावित वजह अवैध संबंध और आर्थिक तंगी से संबंधित पारिवारिक कलह भी हो सकती है। फिलहाल घटना की सही वजह जानने के लिए जांच में लगातार जारी है।