Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
फिरोजपुर/यूटर्न/16 फरवरी। फिरोजपुर में 7 घंटे के भीतर सगे भाईयों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पहले बड़े भाई की मौत हुई। जिसका अंतिम संस्कार किया गया। इसमें छोटा भाई भी शामिल हुआ। बड़े भाई की मौत से वह काफी दुखी था। घर लौटकर वह बड़े भाई के कमरे में जाकर उसके बिस्तर पर लेट गया। दोपहर में छोटे भाई ने भी हार्ट अटैक से दम तोड़ दिया। इससे परिवार में गम का माहौल है। लोग भी दोनों भाईयों का एक साथ जिंदगी छोड़ने से हैरान हैं। जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर के कुलगढ़ी के रहने वाले रजवंत सिंह संधू (71) की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। सुबह करीब 8 बजे उन्हें हार्ट अटैक आ गया। परिजन उन्हें संभालकर अस्पताल ले जाते, उससे पहले ही रजवंत ने अंतिम सांस ले ली। इसके बाद घर में मातम छा गया। तुरंत रिश्तेदारों को बुलाया गया। छोटा भाई उदास हुआ, अंतिम संस्कार से लौटा बड़े भाई की मौत से छोटा भाई भगवंत सिंह संधू (69) काफी उदास हो गया। वह काफी देर तक अकेला बैठा रहा। इस दौरान रिश्तेदार इकट्‌ठा हुए। दोपहर करीब 1 बजे बड़े भाई की अंतिम यात्रा निकाली गई। जिसमें छोटा भाई भी मौजूद रहा। इसके बाद श्मशान में रजवंत संधू का अंतिम संस्कार किया गया। ---