Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
-चरणजीत सिंह चन्न- जगरांव/यूटर्न/15/फरवरी। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिटी जगराओं पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस मामले की जानकारी देते हुए थाना सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की है। इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह ने बताया कि एएसआई सतपाल सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ के साथ कमल चौक, जगरांव में गश्त पर थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि अमनदीप कौर पत्नी स्वर्गीय गुरमीत सिंह उर्फ कालू, निवासी मोहल्ला मुकंदपुरी (वार्ड नंबर 8), जो हेरोइन बेचने का काम करती है, इस समय डिस्पोजल रोड से प्लॉटों की तरफ जाने वाले रास्ते पर सेम नाले की कच्ची पटरी के पास ग्राहकों का इंतजार कर रही है। सूचना पक्की होते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर छापेमारी की और अमनदीप कौर को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 37 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की पूछताछ जारी है।