लुधियाना/यूटर्न/15 फरवरी। लुधियाना पुलिस ने मोटरों से बिजली की तारें चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 16 किलो 500 ग्राम बिजली की तारें, तांबा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। थाना कूमकलां की पुलिस ने सुखविंदर सिंह निवासी गांव सुदावाल, गोल्डी सिंह निवासी गांव सुदावाल और सतबीर सिंह निवासी गांव कनेच के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एडीसीपी जशनदीप सिंह गिल ने बताया कि इंस्पेक्टर परमदीप सिंह की अगुवाई में चौकी कटानी कलां की पुलिस टीम को नाकाबंदी के दौरान सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड करके आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपी चोरी की गई तारों को जलाकर उनमें से तांबा निकालते और उसे फेरी वाले कबाड़ी को बेच देते थे। प्राप्त धनराशि का उपयोग नशे के लिए किया जाता था।
----