मिलन
लुधियाना/यूटर्न/15 फरवरी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जालंधर बाइपास चौक क्षेत्र में भौरा मस्कीन नगर के समीप स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। यह धार्मिक कार्यक्रम पंडित वेद पाठक के नेतृत्व में मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूजा के दौरान मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा रहा और हर हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के चरणों में शीश नवाकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना की। इस अवसर पर पंडित वेद पाठक, सिमरनजीत सिंह सिद्धू, सिम्मी सूद, प्रियंका, गुरफतेह सिंह, सोनम गर्ग, सुमनप्रीत, निधि, यश्वी, अनिल कुमार सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने सामूहिक रूप से भोलेनाथ की पूजा कर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पंडित वेद पाठक ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए भगवान शिव की महिमा पर प्रकाश डाला और कहा कि महाशिवरात्रि पर की गई पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है।
----