Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
जालंधर/यूटर्न/15 फरवरी। जालंधर पुलिस ने अर्बन स्टेट इलाके में हुई 19 लाख रुपये की लूट का मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने खुलासा किया कि यह लूट एक दंपति ने बीमा क्लेम हासिल करने के लिए करवाई थी। एडीसीपी हरविंदर सिंह गिल ने बताया कि 6 फरवरी को बैंक एन्क्लेव निवासी प्रिया वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी। प्रिया ने बताया था कि वह अपने पति के साथ बैंक से 19 लाख 10 हजार रुपये निकालकर किसी व्यक्ति को देने जा रही थीं। इसी दौरान अर्बन एस्टेट फेज-2 में एलजी स्टोर के पास दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उनके हाथ से पैसों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। थाना सात के प्रभारी एसआई बलजिंदर सिंह की टीम ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा जांच के दौरान पुलिस ने खुरला किंगरा निवासी भीमा उर्फ फूल कुमार और अभि को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह पूरी वारदात प्रिया वर्मा और उनके पति रामानंद की साजिश थी। योजना के तहत, उन्हें एलजी स्टोर के पास से प्रिया के हाथ से खाली बैग छीनकर भागना था, ताकि बाद में 19.10 लाख रुपये की लूट का मामला दर्ज करवाकर बीमा राशि प्राप्त की जा सके। आरोपियों ने बैग छीनने के बाद उसे रास्ते में फेंक दिया था। सात हजार रुपए देने थे आरोपियों को इस काम के बदले प्रिया ने दोनों आरोपियों को 7000 रुपये दिए थे, जिसे उन्होंने आपस में बांट लिया। पुलिस के अनुसार, जब प्रिया को यह शक हुआ कि पुलिस गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों को गिरफ्तार कर सकती है, तो उसने उन्हें जालंधर से बाहर भेज दिया था। हालांकि, पुलिस ने बाद में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ----