Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/14 फरवरी। लुधियाना के खन्ना के सर्राफा बाजार में दिनदहाड़े नौसरबाजी की एक वारदात सामने आई है। एक ठग ने कुलचे की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति की जेब से लगभग 20 हजार रुपये चुरा लिए और मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी ने पहले कुलचा खरीदा और 20 रुपए का भुगतान किया। इसके बाद उसने रेहड़ी वाले से बातचीत की और उसके पैर छूने लगा। इसी दौरान उसने चालाकी से पीड़ित की जेब से 20 हजार रुपए निकाले और मौके से भाग गया। पीड़ित बरेली ने बताया कि आरोपी पहले भी उसके पास कुलचा खाने आता था। शुक्रवार को भी वह 20 रुपए का कुलचा खाने आया और 'चाचा-चाचा' कहकर पैर छूने के बहाने उसकी जेब साफ कर गया। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात आरोपी के जाने के बाद जब पीड़ित ने अपनी जेब जांची, तो उसमें से 20 हजार रुपए गायब थे। पीड़ित ने आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। इस घटना के बाद खन्ना पुलिस भी सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है। ----