ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet girişbetnano girişjojobet girişjojobetmatbetmatbetmatbetmatbetmatbet girişmatbet girişmatbetjojobet 8224holiganbet 7655grandpashabet 8244jojobetHacklink Satın AlHacklink Satin albetnanodedebet
₹9 करोड़ के जीएसटी घोटाले पर पंजाब सरकार का बड़ा प्रहार, लुधियाना का कारोबारी गिरफ्तार, इंस्पेक्टर बर्खास्त - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: लुधियाना का गारमेंट उद्योग ग्लोबल मंच पर, LRGMA एक्सपो में देशभर के निर्माता और खरीदार जुटे Jalandhar: ISI समर्थित बब्बर खालसा मॉड्यूल पर बड़ा प्रहार, जालंधर में आतंकी गिरफ्तार; बड़ी वारदात से पहले पुलिस ने टाला खतरा Ludhiana: अब डेंगू से जंग में वैक्सीन का हथियार, भारत में QDENGA को मिली मंजूरी; लाखों मरीजों को मिलेगी नई उम्मीद Ludhiana: दवा कारोबार में ‘सॉफ्ट टारगेट’ बना पंजाब! नकली और घटिया दवाओं पर शिकंजा कसने में ड्रग विभाग नाकाम Panchkula: पंचकूला डबल मर्डर का मास्टरमाइंड पुलिस के शिकंजे में, नामकरण समारोह के बहाने बुलाकर की गई थी जीजा-साले की हत्या Ludhiana: लुधियाना नगर निगम के रिकॉर्ड रूम में छेड़छाड़ से बढ़ा शक, बैंक खातों के मिलान के बीच वित्तीय गड़बड़ी की आशंका तेज Zirakpur: डेराबस्सी में आप ने बढ़ाई युवा टीम की ताकत, गगनदीप सिंह ईसापुर को मिली यूथ कोऑर्डिनेटर की कमान Zirakpur: पंचकूला में हार्ट केयर को नई मजबूती, पारस हेल्थ ने लॉन्च की एरिथमिया क्लीनिक और ईपी स्टडी सुविधा Panchkula: पंचकूला में हार्ट केयर को नई मजबूती, पारस हेल्थ ने लॉन्च की एरिथमिया क्लीनिक और ईपी स्टडी सुविधा New Delhi: E20 नीति पर बढ़ा विवाद, ट्रांसपोर्ट यूनियनें बोलीं- बढ़ रहा खर्च, सरकार ने बताया पर्यावरण हितैषी New Delhi: NEET विवाद के बाद सियासी घमासान तेज, कांग्रेस ने अमित शाह पर साधा निशाना; E20 नीति भी घेरे में Jagraon: जांच में नहीं साबित हुए आरोप, आईपीएस सुरिंदर पाल सिंह परमार के खिलाफ कार्रवाई समाप्त
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़, 12 फरवरी : पंजाब सरकार ने कर चोरी और प्रशासनिक अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। वित्त, आबकारी एवं कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि लुधियाना के एक कारोबारी को ₹9 करोड़ के जीएसटी घोटाले में गिरफ्तार किया गया है, जबकि लंबे समय से गैर-हाजिर रहने पर एक आबकारी एवं कर इंस्पेक्टर को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार की नीति बिल्कुल स्पष्ट है—कर चोरी और विभागीय लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हरपाल सिंह चीमा ने जानकारी दी कि स्टेट इंटेलिजेंस एंड प्रिवेंटिव यूनिट (CIPU), लुधियाना ने कार्रवाई करते हुए एम.ए.ए. स्टील, लुधियाना के मालिक रोहित गुप्ता को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि फर्म द्वारा बिना वास्तविक माल की सप्लाई के एचआर/सीआर कॉइल्स और स्ट्रिप्स के फर्जी इनवॉइस जारी किए जा रहे थे। इस नेटवर्क के जरिए ₹9 करोड़ से अधिक का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) विभिन्न लाभार्थियों को दिया गया, जिससे सरकारी खजाने को बड़ा नुकसान पहुंचा। छापेमारी के दौरान स्टॉक और बुक रिकॉर्ड में भी भारी अंतर पाया गया। वित्त मंत्री ने बताया कि जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है और कई साइकिल पार्ट्स व स्पेयर पार्ट्स निर्माताओं की भूमिका भी जांच के घेरे में है, जो गलत तरीके से एक्सपोर्ट रिफंड और इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर का लाभ ले रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ईमानदार करदाताओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी के साथ प्रशासनिक मोर्चे पर भी सख्ती दिखाई गई है। लंबे समय से बिना सूचना गैर-हाजिर रहने पर एक आबकारी एवं कर इंस्पेक्टर को पंजाब सिविल सर्विसेज (सजा एवं अपील) नियम, 1970 के तहत तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया। चीमा ने बताया कि पहले भी चार कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की जा चुकी हैं और अन्य अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। हरपाल सिंह चीमा ने दो टूक कहा, “भगवंत मान सरकार की जीरो-टॉलरेंस नीति है। कर चोरी हो या सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही—किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।” यह कार्रवाई पंजाब सरकार के वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के संकल्प को दर्शाती है।