Uturn Time
Breaking
समय से पहले डेंगू ने दिखाया प्रकोप 350 से अधिक मरीज आये सामने जीरकपुर में होटल पर छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; संचालक समेत 4 गिरफ्तार नाके पर पुलिस की बड़ी कामयाबी, चोरी की एक्टिवा समेत दो भाई गिरफ्तार ढकोली में दिनदहाड़े स्नैचिंग, महिला से सोने की चेन झपटी; पुलिस पर देरी के आरोप बिशनपुरा डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग, 12 घंटे बाद भी नहीं बुझी; जहरीले धुएं से लोग परेशान मेगा जॉब फेयर-2026 में 3200 युवाओ को नौकरी के लिए किया शार्टलिस्ट शादी में पहली पत्नी पहुंचने पर दूल्हा दीवार फांदकर भागा, डोली की तैयारी चल रही थी ज़ेप्टो आईपीओ और भारत का रिटेल युद्ध:सेबी ने 11,000 करोड़ के प्रस्तावित आईपीओ के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना आईएसएचआरएई लुधियाना सब-चैप्टर की नई टीम का गठन, इंजीनियरिंग क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा लुधियाना में विशेष बाल चिकित्सा शिविर, 150 बच्चों की जांच से जागी उम्मीद नशा मुक्त भारत अभियान को ASP का समर्थन, देशभर में शराब दुकानों पर प्रतिबंध की मांग
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 11 Feb : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके बेटे रणइंदर सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के कथित उल्लंघन के मामले में दोनों को जालंधर स्थित अपने कार्यालय में पूछताछ के लिए तलब किया है। अधिकारियों के अनुसार, कैप्टन अमरिंदर सिंह को गुरुवार, 12 फरवरी को पेश होने के लिए कहा गया है, जबकि उनके पुत्र रणइंदर सिंह को अगले दिन उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। ईडी दोनों से स्विस बैंक खातों सहित कुछ कथित विदेशी संपत्तियों के लाभार्थी होने से जुड़े मामलों पर पूछताछ करेगी। एजेंसी को संदेह है कि कुछ विदेशी लेन-देन और संपत्तियों की जानकारी फेमा के तहत घोषित नहीं की गई। अस्पताल में भर्ती हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह सूत्रों के मुताबिक कैप्टन अमरिंदर सिंह निर्धारित तिथि पर पेश नहीं हो पाएंगे, क्योंकि हाल ही में उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वह घुटनों की समस्या का इलाज करवा रहे हैं। ऐसी स्थिति में ईडी उन्हें पूछताछ के लिए नई तारीख दे सकती है। रणइंदर सिंह ने पेशी की पुष्टि की रणइंदर सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ईडी के समन की पुष्टि करते हुए कहा कि कानून का पालन करने वाले नागरिक के तौर पर वे सभी जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग देंगे और उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।