Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़, 11 फरवरीः कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. संबंधी की गई टिप्पणी के मामले में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा की ओर से उनका वकील पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष पेश हुआ। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन सरदार जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि प्रताप सिंह बाजवा की ओर से लिखित उत्तर लेकर पेश हुए वकील अरविंद कुमार सचदेवा ने प्रताप सिंह बाजवा का स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया और कहा कि विपक्ष के नेता द्वारा कोई भी जातिसूचक टिप्पणी नहीं की गई हैै और अपने स्पष्टीकरण के साथ कुछ अन्य संबंधित दस्तावेज भी पेश किए गए और केस को दाखल दफ्तर करने की मांग की। एडवोकेट सचदेवा ने कहा कि विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा वर्तमान में पंजाब से बाहर हैं। यदि पेश किए गए दस्तावेजों में कोई कमी है तो 15 दिन और समय देने की मांग की गई है। सरदार गढ़ी ने बताया कि प्रताप सिंह बाजवा के वकील की विनती को स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई के लिए तारीख 26 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि प्रताप सिंह बाजवा की ओर से उनके वकील के द्वारा भेजे गए दस्तावेजों पर कानूनी राय ली जाएगी और उसके बाद ही इस मामले में कोई निर्णय लिया जाएगा। --