Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/11 फरवरी। जालंधर में एक पिता ने अपने 6 साल के बेटे का मर्डर कर दिया। पिता ने दूर की रिश्तेदारी में दामाद को फंसाने के लिए अपने बेटे को कीटनाशक पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि दामाद ने उसके खिलाफ चोरी की शिकायत दी थी। शिकायत के चलते वह दामाद से गुस्सा था। उसे फंसाने के लिए बेटे को कीटनाशक पिलाकर बेहोश करना था, लेकिन उसकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान गजेंद्र मुखिया (35) के रूप में हुई है। थाना पतारा में उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस बोली-बेटे को बेहोश करने के इरादे से दिया जहर थाना पतारा पुलिस ने बताया कि गजेंद्र ने यह सोचकर बेटे को कीटनाशक दिया था कि वह केवल बेहोश होगा। उसका मकसद रिश्तेदारी में दामाद लगने वाले एक युवक को इस मामले में फंसाना था। कुछ समय पहले उस युवक ने गजेंद्र पर पाजेब चोरी का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिससे गजेंद्र नाराज था और बदला लेना चाहता था। बिहार के मधेपुरा की रहने वाली है फैमिली मृतक बच्चे की मां ममता (32) ने बताया कि वे मूल रूप से बिहार के मधेपुरा के निवासी हैं और वर्तमान में गांव हजारा में रह रहे हैं। उनके चार बच्चे हैं, जिनमें रूपेश मंझला बेटा था। 6 फरवरी की देर शाम ममता रसोई में खाना बना रही थीं, तभी रूपेश उसके पास दो बिस्कुट लेकर आया। एक बिस्कुट खाते हुए उसने मां से कहा- मां पापा ने हमें दवा पिला दी है। उल्टियां करने लगा तो सिविल अस्पताल पहुंचाया इससे पहले कि ममता कुछ समझ पातीं, रूपेश को उल्टियां शुरू हो गईं। बिस्कुट पर कोई चिपचिपा पदार्थ लगा हुआ था। घबराई ममता तुरंत अपने पिता भुल्लर मुखिया के पास पहुंचीं और बेटे को सिविल अस्पताल ले गईं। तब तक बच्चा बेहोश हो चुका था। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज अमृतसर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार को गांव के सरपंच रजिंदर सिंह के साथ ममता पतारा थाना पहुंचीं और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। ----