Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn주소모음
35 फुट सड़क विवाद पर गरमाया रविंद्रा एनक्लेव, प्रशासन पर उदासीनता के आरोप - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
10 हजार की आबादी एक ही रास्ते पर निर्भर, 35 फुट सड़क पर कब्जे का आरोप
35 फुट सड़क नहीं खुली तो आंदोलन करेंगे रविंद्रा एनक्लेव के लोग
जीरकपुर 10 Feb : बलटाना स्थित रविंद्रा एनक्लेव में 35 फुट चौड़ी सड़क को लेकर चल रहा विवाद अब गंभीर होता जा रहा है। करीब 10 हजार की आबादी वाली इस कॉलोनी के निवासियों का कहना है कि फिलहाल उनके पास आवागमन के लिए केवल एक ही मुख्य रास्ता है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। कॉलोनीवासियों के अनुसार सरकार की ओर से रविंद्रा एनक्लेव के लिए एक वैकल्पिक सड़क स्वीकृत की गई थी, लेकिन अब एक जमीन मालिक द्वारा उस स्वीकृत मार्ग की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है और स्थिति लगातार तनावपूर्ण होती जा रही है। निवासियों ने बताया कि उन्होंने 4 फरवरी 2026 को नगर परिषद जीरकपुर के कार्यकारी अधिकारी परविंदर सिंह भट्टी को इस संबंध में लिखित शिकायत दी थी। इसके बाद 6 फरवरी को एसडीएम डेराबस्सी को भी मामले से अवगत कराया गया। एसडीएम द्वारा कार्यकारी अधिकारी को मौके पर जाकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। प्रशासन से निराश होकर कॉलोनीवासियों ने 9 फरवरी को डीएसपी जीरकपुर को भी लिखित शिकायत सौंपी, लेकिन वहां से भी कोई राहत नहीं मिली। आखिरकार लोगों ने एडीसी मोहाली को ज्ञापन सौंपकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही 35 फुट सड़क को खुलवाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे अपने हक की लड़ाई के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन करने को मजबूर होंगे। लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि संभावित खतरे को देखते हुए मामले का शीघ्र समाधान किया जाए।