Uturn Time
Breaking
दिल्ली में पीएम मोदी से मिले CM विजय, 12 साल बाद खास मुलाकात Chandigarh: हरियाणा सरकार ने बनाया सफाई कर्मचारी आयोग, ईश्वर सिंह को मिली चेयरमैन की जिम्मेदारी Sonipat: ऑनलाइन लिंक भेजकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार Dharamshala: तिब्बती सरकार-इन-एग्जाइल में दूसरी बार शपथ लेकर पेंपा सेरिंग ने दोहराया भरोसा Panipat: गला घोंटकर युवक की हत्या का खुलासा, पुलिस ने मां-बेटे को हत्या के आरोप में पकड़ा सट्‌टेबाजी के पैसे की निकासी के लिए होटल इंडस्ट्री बन रही गेटवे ? Sirsa: आईजी का सख्त आदेश: धमकी कॉल करने वालों को वेरिफाई करें, हर कॉल की जांच करें Chandigarh: हरियाणा सरकार का कदम, गिग वर्कर्स का होगा रजिस्ट्रेशन एससी ने देशव्यापी एसआईआर को सही ठहराया, कहा - चुनावी निष्पक्षता से समझौता नहीं किया जा सकता भाजपा पंजाब में नेतृत्व पर निर्णय; रवनीत बिट्टू बन सकते है चेहरा वॉर्ड 31 के साथ सौतेलों जैसे व्यवहार, कांग्रेसी बोले हमारी सरकार आएगी तो काम करवाएगें, सत्ताधारियों का ध्यान नहीं, जनता बीच में लटकी Chandigarh: शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए मांगी रिश्वत, सहायक उपनिरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू
Logo
Uturn Time
ज़ीरकपुर 10 Feb : नशे के खिलाफ सख्त अभियान के तहत ज़ीरकपुर पुलिस ने सोमवार को सिग्मा सिटी चौक, लोहगढ़ के पास एक दंपती को काबू किया, जिनका डोप टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। कार्रवाई एएसआई बलजीत सिंह के नेतृत्व में उस समय की गई, जब पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि रणबीर सिंह निवासी गांव दुलार, जिला पटियाला और उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर नशे के आदी हैं और नशे की हालत में क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को रोका और एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 के तहत उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देकर तलाशी ली। हालांकि मौके से कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ। संदेह के आधार पर पुलिस दोनों को सिविल अस्पताल डेराबस्सी ले गई, जहां डोप टेस्ट कराया गया। डॉक्टर की रिपोर्ट के अनुसार दोनों आरोपी मॉर्फीन, ट्रामाडोल और बेंजोडायजेपाइन पॉजिटिव पाए गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नशे से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।