Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 10 Feb । पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को स्वास्थ्य कारणों के चलते फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार कैप्टन अमरिंदर सिंह को घुटनों से संबंधित परेशानी लंबे समय से थी, जिसके चलते डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें सर्जरी के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में उनकी आवश्यक जांचें की जा रही हैं और जल्द ही घुटनों की सर्जरी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक कैप्टन अमरिंदर सिंह की हालत फिलहाल स्थिर है और वे पूरी तरह से डॉक्टरों की निगरानी में हैं। सर्जरी के बाद कुछ दिन उन्हें आराम की सलाह दी गई है, ताकि वे जल्द स्वस्थ होकर सामान्य गतिविधियों में लौट सकें। इस दौरान हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज भी फोर्टिस अस्पताल पहुंचे और कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। अनिल विज ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह एक मजबूत नेतृत्वकर्ता हैं तथा देश और प्रदेश की राजनीति में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद राजनीतिक और सामाजिक जगत से कई नेताओं व समर्थकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। अस्पताल में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं और परिजनों के साथ करीबी लोग ही उनसे मुलाकात कर पा रहे हैं।