Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की सतर्क कार्रवाई, यूपी से लाकर पंचकूला-चंडीगढ़ में सप्लाई की थी तैयारी, आरोपी 5 दिन के पुलिस रिमांड पर
अजीत झा. पंचकूला 09 Feb : पंचकूला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने एसआई राकेश कुमार व एएसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले एक आरोपी को 12,000 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी राजेश कुमार उर्फ रेशम लाल उत्तर प्रदेश से नशीली गोलियां लाकर पंचकूला व चंडीगढ़ क्षेत्र में सप्लाई करता है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से सेक्टर-16/17 क्षेत्र में निगरानी कर आरोपी को काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पिट्ठू बैग से लोमोटिल की 200 पत्तियां (कुल 12,000 नशीली गोलियां) बरामद की गईं , जो कि प्रतिबंधित ड्रग है। आरोपी कोई भी लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका, जिस पर उसे गिरफ्तार कर थाना सेक्टर-14 पंचकूला में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी से नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस अब सप्लायर और स्थानीय स्तर पर नशीली गोलियां खरीदने वालों की पहचान में जुटी हुई है। मामले को लेकर डीसीपी क्राइम/ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन पंचकूला ने कहा— “क्राइम ब्रांच द्वारा की गई यह कार्रवाई नशा तस्करी के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क को चिन्हित कर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।” पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड लिया है, ताकि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। पंचकूला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती और प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा।