Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
विप्र समाज की छवि धूमिल करने का आरोप, एडीसी को सौंपा ज्ञापन
चंडीगढ़ 09 Feb : नव निर्मित फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर चंडीगढ़ में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। देवार्चन परिषद (पंजीकृत), चंडीगढ़ ने फिल्म को विप्र समाज के सम्मान के खिलाफ बताते हुए इसके प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इसी सिलसिले में परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर अमनदीप सिंह भट्टी से मुलाकात कर औपचारिक ज्ञापन सौंपा। ‘सुनियोजित तरीके से समाज को बदनाम किया जा रहा’ परिषद के अध्यक्ष पं. रामगोपाल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन के समक्ष आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि यह फिल्म एक विशेष समुदाय को निशाना बनाकर उसकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की फिल्मों के जरिए सनातन परंपरा और विप्र समाज को गलत रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है। प्रशासन से सख्त कदम उठाने की अपील पं. रामगोपाल ने कहा कि देवार्चन परिषद किसी भी ऐसी रचना का विरोध करेगी, जो किसी समाज को अपमानित करती हो। उन्होंने प्रशासन से न केवल फिल्म पर रोक लगाने, बल्कि इसके निर्माताओं के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। आंदोलन की चेतावनी परिषद ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन ने समय रहते इस मांग पर निर्णय नहीं लिया, तो संगठन को आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए विवश होना पड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। कई पदाधिकारी रहे मौजूद इस दौरान देवार्चन परिषद के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से पं. लाखीराम, पं. दिनेश, पं. चंद्र भूषण, पं. गुरु प्रसाद, पं. राजेंद्र, पं. संजय, पं. शिव कुमार, पं. रोशन, पं. प्रकाश, पं. सुरेश, पं. मनोज, पं. कमलनयन और पं. अमरदेव शामिल रहे। परिषद का कहना है कि समाज की गरिमा और सांस्कृतिक मूल्यों से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।